Unnao Accident: गूगल मैप के शॉर्टकट ने फंसाया, शादी में जा रहे कार सवार नाले में गिरे; राहगीरों ने बचाई जान

उन्नावजिले के बीघापुर कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवार गूगल मैप की लोकेशन से भटक गए और उनकी कार एक नाले में चली गई। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार सुबह हाइड्रा मंगाकर कार को बाहर निकलवाया गया। बारासगवर थानाक्षेत्र के भगवंतखेड़ा निवासी सूर्यपाल यादव के घर शुक्रवार को शादी समारोह था। कानपुर नौबस्ता निवासी संदीप और सुनील कुमार समारोह में कार से शामिल होने जा रहे थे। संदीप ने बताया कि कार में लोकेशन भगवत खेड़ा की डाली थी, जो लालकुआं से एक किलोमीटर की दूरी पर लोकेशन बता रही थी। लोकेशन के आधार पर आनंदी मंदिर से रुझई मार्ग पर मुड़ गए। लोकेशन में थोड़ा मार्ग कच्चा बता रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Unnao Accident: गूगल मैप के शॉर्टकट ने फंसाया, शादी में जा रहे कार सवार नाले में गिरे; राहगीरों ने बचाई जान #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #SubahSamachar