बेबस अंत : 120KM थी कार की रफ्तार, ट्रक में घुसते ही फटे एयरबैग, न कट था और न अस्पताल पास, चार दोस्तों की मौत

उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर कुरसठ के पास हुए हादसे में कार की तेज रफ्तार और प्रयागराज से करीब 250 किलोमीटर सफर की थकान की वजह से आई झपकी हादसे की वजह बनी। यूपीडा की भी लापरवाही सामने आई है। गलत लेन और वाहन के अनियंत्रित होते ही गश्ती टीमों को अलर्ट भेजने वाले सभी कैमरे अभी चालू नहीं हैं। यही वजह रही कि करीब आधे घंटे पहले खराब हुए ट्रक को हटाया नहीं जा सका। एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान चार लोगों को जान लेने वाले हादसे में कार सवारों की लापरवाही के साथ ही यूपीडा की भी अव्यवस्था सामने आई। करीब आधे घंटे पहले खराब हुए ट्रक में तेज रफ्तार कार टकराई, उस समय उसकी रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। धमाका इतनी तेज हुआ कि आसपास खेतों में मौजूद लोग चौक गए। पहुंचकर देखा तो ट्रक के नीचे चालक की सीट तक घुसी कार के परखच्चे उड़ चुके थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 01:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बेबस अंत : 120KM थी कार की रफ्तार, ट्रक में घुसते ही फटे एयरबैग, न कट था और न अस्पताल पास, चार दोस्तों की मौत #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccident #GangaExpresswayAccident #Upida #UpAccidentNews #SubahSamachar