BJP Leader Murder: खुन्नस में बेटा बना काल, कुल्हाड़ी से काटकर मारा, खुद थाने पहुंचकर बोला- पत्नी से अलगाव...

उन्नाव जिले में पत्नी से संबंध विच्छेद के लिए पिता और मां को जिम्मेदार मान रहे बेटे ने शनिवार शाम भाजपा कार्यकर्ता पिता की गर्दन और जबड़े पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के समय पिता गांव से 600 मीटर दूर खुद के बनवाए शनि मंदिर में पूजा कर रहे थे। रात करीब आठ बजे हुई इस घटना के समय पास में ही मौजूद गांव के एक युवक ने बचाने का प्रयास भी किया। हालांकि, वो सफल नहीं हो सका। भागकर उसने गांव में लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार हत्यारोपी बुजुर्ग मां की भी हत्या करने इरादे से घर पहुंचा, लेकिन वह घटनास्थल पर जा चुकी थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BJP Leader Murder: खुन्नस में बेटा बना काल, कुल्हाड़ी से काटकर मारा, खुद थाने पहुंचकर बोला- पत्नी से अलगाव... #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoBjpLeaderMurder #BjpLeaderMurder #SonKilledFather #UnnaoMurder #UpMurderNews #UpCrime #UpPolice #SubahSamachar