Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक घायल

मुरसान अंतर्गत सादाबाद मार्ग पर 21 मार्च की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। मुरसान के गांव रामगढ निवासी अरमान पुत्र इदू के परिजनों ने बताया कि अरमान 21 मार्चकी रात करीब आठ बजे अपने काम से मुरसान गए थे और वहां से लौट रहे थे। गांव पटाखास के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायल अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hathras Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, सड़क हादसे में युवक घायल #CityStates #Hathras #VehicleHitBike #HathrasAccident #HathrasNews #SubahSamachar