Agra News: विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम भिवानी रवाना

आगरा। डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को भिवानी (हरियाणा) रवाना हुई। प्रतियोगिता 8 से 11 फरवरी तक होगी। खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने सचिन कुमार को टीम मैनेजर और योगेश वर्मा को कोच नियुक्त किया है।चयनित खिलाड़ियों में उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, काजल सिकरवार, सेबी यादव, प्रिया, प्रीति, बुलबुल, राखी, राधा कुमारी, सपना, दीक्षा, एल्मा, सोनिया सैनी, पूनम कुमारी, दृष्टि वर्मा, ऋतु जादौन, लंबी शर्मा, तान्या यादव, कनिष्का सिंह और अनीता कुमारी हैं। इस अवसर पर आगरा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिन कुमार, अतुल कुमार सक्सेना, शशिपाल सिंह, विजेंदर राजपूत, डाल चंद्र, संदीप राठौर भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: विश्वविद्यालय की महिला फुटबॉल टीम भिवानी रवाना #UniversityWomen'sFootballTeamLeavesForBhiwani #SubahSamachar