Kurukshetra News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या भारती साहित्य केंद्र का अवलोकन

कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान पहुंचकर विद्या भारती साहित्य केंद्र का अवलोकन किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश भर में संगठन से जुड़े उच्चाधिकारी एकत्र हुए थे। उसी के तहत केंद्रीय मंत्री सरकार की तरफ से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दाैरान उन्होंने संस्थान की ओर से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। संस्थान के प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बताया कि वर्ष 1980 से संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित हो रही है। जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के करीब 25 लाख विद्यार्थी हर वर्ष भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी से शुरू हुई यह परीक्षा अब देश के विभिन्न राज्यों में 12 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। संस्थान भारतीय संस्कृति के अध्ययन-अध्यापन के लिए विभिन्न परियोजनाओं का संचालन कर रहा है तथा 350 से अधिक पुस्तकों का साहित्य केंद्र भी संचालित करता है। इस दौरान संस्थान की ओर से भारतीय संस्कृति से जुड़े एक नए शोध कार्य का प्रस्ताव भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा गया। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों में रुचि लेते हुए संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने एनआईटी का दौरा किया। जहां उन्होंने मात्र आधा घंटा की एनआईटी के उच्चाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। हालांकि इस बैठक में क्या चर्चा की गई यह अधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया विद्या भारती साहित्य केंद्र का अवलोकन #UnionEducationMinisterVisitsVidyaBharatiLiteratureCentre. #SubahSamachar