UBI Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, इतना मिलेगा स्टाइपेंड
UBI Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए कुल 1865 रिक्तियों की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय (जैसे AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त) से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, आपकी ग्रेजुएशन का रिजल्ट 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आपकी स्नातक डिग्री बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। यानी आपने 01 अप्रैल 2022 या उसके बाद ग्रेजुएशन पास किया हो। अगर आपकी डिग्री इससे पहले की है, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य नहीं माने जाएंगे। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए समान है (हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिल सकती है)। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल रिक्तियां उत्तर प्रदेश 335 आंध्र प्रदेश 303 महाराष्ट्र 196 तेलंगाना 164 कर्नाटक 131 मध्य प्रदेश 116 तमिलनाडु 95 बिहार 60 गुजरात 58 ओडिशा 58 पश्चिम बंगाल 56 दिल्ली (NCT) 48 केरल 39 झारखंड 34 राजस्थान 32 हरियाणा 30 असम 29 छत्तीसगढ़ 25 पंजाब 21 उत्तराखंड 10 चंडीगढ़ 6 गोवा 5 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2 जम्मू और कश्मीर 2 सिक्किम 2 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1 हिमाचल प्रदेश 1 लद्दाख 1 लक्षद्वीप 1 मेघालय 1 नागालैंड 1 पुदुचेरी 1 त्रिपुरा 1 कुल 1865
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:45 IST
UBI Recruitment 2026: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, इतना मिलेगा स्टाइपेंड #GovernmentJobs #National #UnionBankOfIndia #SubahSamachar
