UP: देश की पहली हब एंड स्पोक विमान सेवा से पहले काशी पहुंचे केंद्रीय विमानन मंत्री, परियोजनाओं की प्रगति परखी

Varanasi News: बाबतपुर भारतीय नागरिक उड्डयन के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत से पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। 25 जून से वाराणसी-दिल्ली सेक्टर पर शुरू होने जा रही देश की पहली हब एंड स्पोक विमान संचालन व्यवस्था के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रात्रि करीब 8:15 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 9 बजे केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट विस्तार से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों से निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और निर्धारित समयसीमा के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री को निर्माणाधीन न्यू टर्मिनल बिल्डिंग, मल्टी लेवल कार पार्किंग, नए एप्रन, रनवे से जुड़ी सुविधाओं,एलिवेटेड रोड तथा रनवे के नीचे बन रही विशेष टनल परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण प्रेजेंटेशन दिया गया। अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति, यात्री क्षमता में संभावित वृद्धि तथा भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 22:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: देश की पहली हब एंड स्पोक विमान सेवा से पहले काशी पहुंचे केंद्रीय विमानन मंत्री, परियोजनाओं की प्रगति परखी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar