Sonipat News: वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

गोहाना। महम रोड पर गांव आहुलाना के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। शहर में वार्ड 10 में गायत्री मंदिर के निकट रहने वाले अनिल वीरवार रात गांव धनाना से बाइक पर वापस लौट रहे थे। जब वे रात 12 बजे गांव आहुलाना में फ्लाईओवर व गोशाला के बीच पहुंचे तो अज्ञात युवक का शव सड़क पर पड़ा मिला, उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार रखी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 20:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: वाहन की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत #UnidentifiedYouthDiesAfterBeingHitByAVehicle. #SubahSamachar