Noida News: बेतरतीब बढ़ी घास, जिम के टूटे उपकरण से पार्कों का खो रहा आकर्षण

फोटोओमिक्रोन-1ए सेक्टर के ए और बी ब्लॉक में पार्कों की नहीं हो रही देखरेखसंवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रोन-1ए सेक्टर के ए और बी ब्लॉक के पार्कों की हालत खराब होती जा रही है। वहां बनी जिम के उपकरण टूट चुके हैं और झूले क्षतिग्रस्त हैं। काफी समय से घास भी नहीं काटी गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।बी ब्लॉक के पार्क में बनी ओपन जिम के उपकरण टूटने और जंग लगने के कारण इस्तेमाल के लायक नहीं हैं। वहीं, ए ब्लॉक के पार्क में लगाए गए झूले भी पूरी तरह टूट चुके हैं। इसके कारण बच्चों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बढ़ी हुई घास के कारण पार्कों की सुंदरता प्रभावित हो रही है। निवासियों ने पार्क के रखरखाव की मांग की है, ताकि उनकी सुंदरता बनी रहे। कोटमशीनों को लोगों की फिटनेस के लिए लगाया गया था, लेकिन टूटने की वजह से ये अब शोपीस बनकर रह गई हैं। -नेहा भाटी, निवासीझूले टूटने से बच्चे सुरक्षित तरीके से खेल नहीं पा रहे हैं। पार्कों की नियमित देखरेख नहीं होने से सुविधाएं बदतर हो रही हैं। -धर्मेंद्र भाटी, निवासी पार्कों की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -सुखपाल सिंह, निवासीजिम की मशीनें, झूले आदि के खराब होने का असर बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों पर पड़ता है। कर्नल(रिटायर्ड) राजेंद्र भारद्वाज, निवासी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बेतरतीब बढ़ी घास, जिम के टूटे उपकरण से पार्कों का खो रहा आकर्षण #UnevenlyOvergrownGrassAndBrokenGymEquipmentAreMakingParksLoseTheirCharm. #SubahSamachar