Himachal: बिजली के झटकों से नहीं टूटे अजय शर्मा ने बल्ले से तोड़ दिया रिकॉर्ड, 50 गेंदों में बना डाले 176 रन

जो युवक बिजली के झटकों से नहीं टूटा, उसी अजय शर्मा ने बल्ले से रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अजय शर्मा ने दर्द, गरीबी और लंबी जद्दोजहद को पीछे छोड़ते हुए 50 गेंदों में 176 रन की विस्फोटक पारी खेलकर इंडिया पैरा क्रिकेट में इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि उस हौसले की गूंज है जिसने हार मानने से इन्कार कर दिया। पैरा क्रिकेट के इतिहास में चंबा के अजय शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अजय ने सेंटर जोन के खिलाफ 15 ओवर के मैच में महज 50 गेंदों में 176 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 19 छक्के और 12 चौके शामिल रहे। उन्होंने केवल 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर के योगेंद्र भदौरिया के नाम रिकाॅर्ड था, जिन्होंने 31 गेंदों में 100 रन बनाए थे। हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के पांच जोन भाग ले रहे हैं। अजय जिले के छोटे से गांव जुम्महार के रहने वाले हैं। उनके पिता चाय की रेहड़ी चलाते हैं। अजय ने राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा से कॉमर्स संकाय में 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 21:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: बिजली के झटकों से नहीं टूटे अजय शर्मा ने बल्ले से तोड़ दिया रिकॉर्ड, 50 गेंदों में बना डाले 176 रन #CityStates #Chamba #Shimla #HimachalAjaySharma #SubahSamachar