UP: काशी रेलवे स्टेशन के पास टूट रहा अंडरपास, अस्थायी मार्ग बनेगा; रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर हो चुके हैं खाली
काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का काम तेज हो गया है। इसमें प्लेटफॉर्म विस्तार, नई रेलवे लाइन बिछाने, यार्ड री-मॉडलिंग, सिग्नल सहित अन्य काम कराया जाना है। इस बीच स्टेशन के पास बने भदऊचुंगी स्थित पुराने रेलवे अंडरपास (रेलवे डॉट पुल) के एक हिस्से को तोड़ दिया गया है। यहां मिट्टी हटाने का काम जारी है। जल्द ही रेलवे के इस पुल के बगल से एक अस्थायी मार्ग भी बनाया जाएगा। इसके बाद रूट डायवर्जन लागू कर वैकल्पिक मार्ग से वाहनों का संचालन कराया जाएगा। भदऊचुंगी स्थित रेलवे अंडरपास से होते हुए वाराणसी से हर दिन चंदौली, बिहार तक हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। काशी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के काम के लिए रेलवे ने 100 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है। इसमें इंटरलॉकिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण, ओवरहेड विद्युत लाइन से जुड़े कार्यों सहित कई तकनीकी परियोजनाओं का काम कराया जा रहा है। भदऊचुंगी रेलवे अंडरपास के ऊपर से रेलवे ट्रैक गुजरता है, जबकि नीचे से जीटी रोड पर प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। स्टेशन के बाहर स्थित गंगा रेलवे कॉलोनी तेजी से खाली हो रहा है। रेलवे की ओर से पहले ही कॉलोनी खाली करने का नोटिस जारी किया जा चुका है। अधिकांश रेलकर्मी और उनके परिवार निर्धारित समय के भीतर दूसरे रेलवे आवासों में स्थानांतरित हो चुके हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 22:48 IST
UP: काशी रेलवे स्टेशन के पास टूट रहा अंडरपास, अस्थायी मार्ग बनेगा; रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर हो चुके हैं खाली #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
