Ambala News: यूजी दाखिलों का बदला शेड्यूल, अब 19 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश

अंबाला। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने राज्य के सरकारी, सहायता प्राप्त और स्व-वित्तपोषित कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की समय-सारणी में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित शेड्यूल के तहत छात्र अब 12 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है, जो 12 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं, छात्र अपने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 18 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी अब 19 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।दाखिले की प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहली मेरिट लिस्ट के तहत प्रोविजनल सूची 21 जुलाई और फाइनल सूची 22 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए फीस जमा करने का समय 23 जुलाई से 27 जुलाई तक निर्धारित है। दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत प्रोविजनल सूची 28 जुलाई और फाइनल सूची 29 जुलाई को प्रदर्शित होगी। विद्यार्थी 30 जुलाई से 3 अगस्त तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे। बची हुई सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी। विलंब शुल्क के साथ दाखिले का रहेगा विकल्पपोर्टल को 5 अगस्त को पुनः खोला जाएगा ताकि नए आवेदक पंजीकरण कर सकें। इसके बाद, 6 से 12 अगस्त तक 100 रुपये के लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसलिंग जारी रहेगी। अंतिम चरण में, 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के अतिरिक्त 100 रुपये प्रतिदिन के जुर्माने के साथ दाखिला लिया जा सकेगा। संवाद---कॉलेज परिसर में नोटिस बोर्ड पर इस संबंध में अधिसूचना चस्पा दी गई है ताकि दाखिला लेने वाले छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।देसराज बाजवा, प्राचार्य पीजी कॉलेज,अंबाला कैंट।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 01:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: यूजी दाखिलों का बदला शेड्यूल, अब 19 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश #UndergraduateAdmissionScheduleRevised;AdmissionsNowOpenUntilAugust19. #SubahSamachar