खेल की खबर :::::::: एमडीयू में नौ से होगी अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में 9 जुलाई से कुश्ती के दांवपेंच देखने को मिलेंगे। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से 9 से 12 जुलाई तक अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 युवा पहलवान पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। चैंपियनशिप में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।9 जुलाई को महिला वर्ग के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों का दस्तावेज सत्यापन और वजन लिया जाएगा। 10 जुलाई को इन भार वर्गों में क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल मुकाबले होंगे।फ्रीस्टाइल वर्ग के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम भार वर्ग का वजन और दस्तावेज सत्यापन 10 जुलाई को होगा, जबकि 11 जुलाई को मुकाबले कराए जाएंगे।ग्रीको-रोमन वर्ग के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग का वजन और वेरिफिकेशन 11 जुलाई को होगा तथा इसी दिन मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।12 जुलाई को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी खिलाड़ियों का वजन और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद ही मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है।वर्जन रोहतक में आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। यह चैंपियनशिप उभरते हुए पहलवानों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बेहतर अवसर साबित होगी।- रमेश बोहर, अध्यक्ष, हरियाणा कुश्ती संघ

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




खेल की खबर :::::::: एमडीयू में नौ से होगी अंडर-23 सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप #Under-23SeniorNationalWrestlingChampionshipToBeHeldAtMDUFrom9th #SubahSamachar