Saharanpur: अंडर-15 पहलवान का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन से कटने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक किशोर कुश्ती खिलाड़ी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। शामली का रहने वाला था खिलाड़ी मृतक की पहचान अनंत बड़सर (15) निवासी दथेड़ा, जिला शामली के रूप में हुई है। अनंत कक्षा नौ का छात्र था और अंडर-15 वर्ग में कुश्ती खिलाड़ी था। उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल भी जीता था।बताया गया है कि वह अक्सर शामली और बड़ौत में कुश्ती का अभ्यास करता था। यह भी पढ़ें:Mission 2027:यूपी के इस जिल में हर चौथा वोटर युवा, नई पीढ़ी के हाथ जीत-हार की चाबी, बदलेंगे चुनावी समीकरण
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 10:09 IST
Saharanpur: अंडर-15 पहलवान का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, ट्रेन से कटने की आशंका, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरखबर #SaharanpurNews #WrestlerDeathSaharanpur #RailwayTrackAccident #कुश्तीखिलाड़ीमौत #GrpInvestigation #ShamliWrestlerAnantBadsar #TrainAccidentUp #SaharanpurRailwayNews #Under15WrestlerIndia #SubahSamachar
