Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 खिलाड़ियों ने सीखे खेल के गुर
स्वाहल में तीन दिवसीय शिविर संपन्न, 61 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण बिलासपुर और चौपाल में होंगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएंसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल में अंडर-14 छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें 61 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबॉल, योग और कुराश का प्रशिक्षण लिया।प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के नियमों और तकनीकों की जानकारी दी गई। एथलेटिक्स में दौड़ और कूद, बैडमिंटन में सर्विस व शॉट, शतरंज में चाल और रणनीति तथा बास्केटबॉल में ड्रिब्लिंग व पास देने का अभ्यास करवाया गया। वहीं, योग में आसन और शारीरिक संतुलन तथा कुराश में पकड़ बनाने, संतुलन बनाए रखने और दांव लगाने की तकनीकें सिखाई गईं।उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और बास्केटबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक बिलासपुर में होंगी। वहीं, योग और कुराश की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक शिमला जिले के चौपाल में आयोजित की जाएंगी। चौपाल में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक छात्र वर्ग और एक से दो नवंबर तक छात्राएं भाग लेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 16:58 IST
Hamirpur (Himachal) News: अंडर-14 खिलाड़ियों ने सीखे खेल के गुर #Under-14PlayersLearnedTheTricksOfTheGame #SubahSamachar
