अनूपपुर में जमीन विवाद बना खूनी खेल: चाचा ने टांगी से हमला कर भतीजे की कर हत्या की, आरोपी फरार

अनूपपुरराजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसनिहा के बरटोला में बुधवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि 50 वर्षीय चाचा दल सिंह मरावी ने टांगी से हमला कर अपने 48 वर्षीय भतीजे प्रमोद सिंह मरावी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, दल सिंह और प्रमोद के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दल सिंह को उम्मीद थी कि बंटवारे में उसे कुछ अतिरिक्त जमीन मिलेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे दोनों चाचा-भतीजे बाइक से अपने खेत गए थे। वहां दोनों ने हरियाली पर्व मनाया। इसके बाद बाइक से चाचा के घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दोनों ने खाना-पीना किया। इसी दौरान जमीन के बंटवारे की बात फिर शुरू हो गई और दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दल सिंह ने पास रखी टांगी उठाकर प्रमोद पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर, चेहरे और गर्दन पर कई वार किए। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पढ़ें:सतीश सनपाल की FIR रद्द करने वाली याचिकाएं हाईकोर्ट ने ठुकराईं, अब आगे क्या घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। राजेंद्रग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम भेज दिया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बरकरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अनूपपुर में जमीन विवाद बना खूनी खेल: चाचा ने टांगी से हमला कर भतीजे की कर हत्या की, आरोपी फरार #CityStates #Crime #Anuppur #MadhyaPradesh #AnuppurNews #AnuppurViralNews #AnuppurHindiNews #AnuppurLatestNews #SubahSamachar