Panipat News: 12 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग ने एसपी ने तलब की कार्रवाई रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत काला आंब रोड पर 12 साल की एक बच्ची के साथ फूफा ने दुष्कर्म किया। फिर बच्ची को सड़क किनारे बेहोशी की हालात में फेंक गया। राहगीरों ने उनको वीरवार रात को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। सीडब्ल्यूसी ने बच्ची की काउंसिलिंग की। बच्ची समालखा थाने के अंतर्गत क्षेत्र की मिली। बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया है। राज्य महिला आयोग ने एसपी से मामले की कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है। पुलिस को पांच दिन में रिपोर्ट देनी होगी। एसपी ने मामले में बयानों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन एडवोकेट कैदार दत्त ने बताया कि थाना चांदनी बाग के अंतर्गत एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की वीरवार रात 11 बजे सूचना मिली थी। बच्ची को जिला नागरिक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में दाखिल कराया है। टीम ने शुक्रवार को काउंसिलिंग की। बच्ची ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी से है। उनकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। वह कभी-कभार बार्डर पार कर पानीपत में काम करने आ जाती है। यहां एक मुर्गी फार्म पर मजदूरी भी करती है। वह अब अपने माता-पिता के साथ समालखा क्षेत्र में रहती है। उनके दो फूफा हैं। बड़े फूफा उनको घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। वह उसे मुख्य रास्तों के बजाय खेतों के सुनसान रास्ते से लेकर जा रहा था। उनके फूफा ने उसे कोई चीज बताकर पांच गोली खिला दी। वह बेहोश हो गई। उसके फूफा ने बेहोशी की हालात में उनके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने वीरवार रात करीब नौ बजे कुछ होश आने के बाद सड़क किनारे आकर दो बाइक सवारों को रुकवाया। वे उनको लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। बच्ची ने बताया कि उनका छोटा फूफा भी गंदगी मानसिकता रखते हैं। बच्ची बार-बार हो रही बेसुध नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्य ने बताया कि बच्ची बहुत घबराई हुई है। वह बार-बार बेसुध हो रही है। चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही हैं। वर्जन :एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। समालखा थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। बच्ची के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जाएगा। भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: 12 साल की बच्ची के साथ फूफा ने किया दुष्कर्म, महिला आयोग ने एसपी ने तलब की कार्रवाई रिपोर्ट #Uncle-in-lawRapes12-year-oldGirl;Women'sCommissionSummonsActionReportFromSP. #SubahSamachar