Bihar: छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी लाने निकले थे फूफा और भतीजा, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत

दिल्ली में बिहार के दो युवाओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक दोनों रिश्ते में फूफा और भतीजा लगते हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों छठ पर्व के खरना के लिए आम की लकड़ी लाने के लिए घर से निकले थे। इसी बीच दिल्ली के बहादुरगढ़ इलाके में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआईई) के मामा चौक पर सोमवार देर शाम ट्रक की चपेट में आकर टैंकर से कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के बीच मच गईचीख-पुकार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। दरवाजे पर शोक जताने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, HR-63E/4325 नंबर के ट्रक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद ट्रक ने पांच अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी, जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। सारण के रहने वाले हैं दोनों मृतक उक्त दोनों मृतक सारण जिले के मांझी नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मियां पट्टी गांव निवासी राधामोहन राम के 22 वर्षीय पुत्र शंभू राम तथा अलियासपुर के उसर पर गांव निवासी स्वर्गीय मंगल राम के 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार राम बताए जाते हैं। ये भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर तीन साल किया दुष्कर्म, बिन ब्याही लड़की बनी मां, युवक ने अपनाने से किया इनकार तीन भाइयों में सबसे छोटा थाशंभू मृतक शंभू राम के परिवार में माता-पिता हैं और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जबकि अशोक कुमार राम भी एक निजी कंपनी में मजदूरी करता था। दोनों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत की खबर से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शव पैतृक गांव लाए जा रहे हैं। मंगलवार की देर शाम तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 24, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी लाने निकले थे फूफा और भतीजा, सड़क हादसे में दोनों की हुई दर्दनाक मौत #CityStates #Crime #Bihar #Saran #Delhi #Bahadurgarh #RoadAccident #Uncle-nephew #Death #ChhathPuja #Kharna #MangoWood #TruckAccident #SubahSamachar