Roorkee News: लक्सर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान की संबद्धता में बदलाव

लक्सर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान की संबद्धता में बदलाव जांच में कम मिले खाद्यान्न की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी लक्सर। सस्ते गल्ले की दुकान पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता के मामले में लक्सर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान की मिर्जापुर सादात गांव की दुकान से संबद्धता समाप्त कर दी गई है। वहीं, पिछले दिनों प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम की जांच में दुकान पर कम मिले खाद्यान्न के मामले में अब विभागीय कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। गौरतलब है कि मिर्जापुर सादात गांव की सस्ते गल्ले की दुकान से अटैच चल रही नगर के लक्सर गांव वार्ड की दुकान पर अनियमितता की शिकायत पर 29 जनवरी को निरीक्षण करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक और महिला राशन विक्रेता के के बीच हाथापाई हो गई थी। पूर्ति निरीक्षक की ओर से राशन विक्रेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दुकान को सील कर दिया गया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम गठित की गई थी। इसमें तहसीलदार और एआरओ को शामिल किया गया था। संयुक्त टीम ने सील की गई दुकान का निरीक्षण किया था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच में दुकान के रजिस्टर और दुकान में मौजूद खाद्यान्न में अंतर पाया गया था। दुकान में 60 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न कम मिला था। विक्रेता के सहयोग नहीं करने पर साइट बंद होने से खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाने और उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण में समस्या न आए इसके लिए लक्सर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान को मिर्जापुर से हटाकर अब दूसरे विक्रेता कुलदीप की दुकान से अटैच कर दिया गया है। दुकान में मौजूद खाद्यान्न भी ट्रांसफर करा दिया गया है, जबकि जांच में कम मिले खाद्यान्न के संबंध में जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी जाएगी। पूर्ति निरीक्षक बबीता कटारिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी जा रही है। उच्चाधिकारियों के स्तर से अब मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Roorkee News: लक्सर गांव की सस्ते गल्ले की दुकान की संबद्धता में बदलाव #UncleAndNephewBeatenForRefusingToGiveGoodsOnCredit #SubahSamachar