Una News: 44 डिग्री सेल्सियस में तपा ऊना, एसी भी हांफे
स्वास्थ्य विभाग ने दोपहर 12 से चार बजे तक भारी कार्य न करने दी सलाह प्रचंड गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरीसंवाद न्यूज एजेंसीऊना। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकाॅर्ड किया गया। इस दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी और लू चलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गर्मी के तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लू को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है।मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भीषण गर्मी के बीच एसी भी हांफना शुरू हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर अघोषित कट लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान से बचने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि लू लगने और गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में भरपूर पानी पीयें। यात्रा के दौरान पानी साथ लेकर जाएं। ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी आदि का अधिक इस्तेमाल करें। धूप में निकलने पर छाता, गमछे व टोपी का सिर ढकने के लिए इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि जरूरत न हो तो बाहर न निकलें। विशेषकर दिन में 12 बजे से चार बजे के बीच भारी कार्य करने से बचें। ये हैं लू लगने के लक्षणलू लगने से तेज सिर दर्द, शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट, जी मचलाना और उलटी होना, घबराहट होना, सिर चकराना, बेहोशी और चक्कर आना, सांस का फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, गर्म लाल और सूखी त्वचा हो तो मरीज को नजदीक के अस्पताल पर लेकर जाएं। बुधवार को जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का यह सबसे अधिक तापमान है। दोपहर के समय लू चल रही है। आगामी दिनों में भी गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। -विनोद कुमार, मौसम समन्वयक, ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 18:27 IST
Una News: 44 डिग्री सेल्सियस में तपा ऊना, एसी भी हांफे #UnaSwelteredAt44DegreesCelsius #EvenTheAirConditionersFailed. #SubahSamachar
