Una News: तपने लगा ऊना, पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

ऊना। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे लोगों को दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों ने घरों, कार्यालयों और दुकानों में पंखों का प्रयोग भी शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है। जिसके कारण दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों ने अपने दैनिक जीवन में भी बदलाव करना शुरू कर दिया है। कई लोगों ने हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं, वहीं ठंडे पेय पदार्थों और जूस की मांग भी बढ़ने लगी है। बाजारों में गन्ने के रस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो मार्च के अंत तक तापमान और अधिक बढ़ सकता है। गर्मी बढ़ने के संकेत मिलते ही शहर के बाजारों में पंखों और कूलर की खरीदारी को लेकर भी लोगों की रुचि बढ़ने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण लोगों को अब गर्मी का असर साफ तौर पर महसूस होने लगा है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मार्चमेंसतानेलगीगर्मी.ऊनामेंदोपहरकेसमयधूपवगर्मीकेबीचगंतव्यकीबौरजातीयुवती।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: तपने लगा ऊना, पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar