संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी: जून से अगस्त तक भयंकर गर्मी का अलर्ट, अल नीनो बढ़ाएगा आफत

संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने मध्यम या तीव्र अल नीनो का पूर्वानुमान लगाया है। उसने चेताया कि इससे न सिर्फ वैश्विक तापमान बढ़ने का खतरा है बल्कि आगामी महीनों में मौसम की चरम घटनाओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, गर्म समुद्री जल अल नीनो के विकास को बढ़ावा दे रहा है और जून से अगस्त तक दुनिया के अधिकांश हिस्सों में औसत से अधिक तापमान रहने का अनुमान है। अल नीनो मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान में आवधिक वृद्धि है, जो आमतौर पर नौ से बारह महीने तक रहती है। डब्ल्यूएमओ ने कहा, यह अल नीनो नवंबर तक जारी रहने की संभावना है। उसने कहा, अल नीनो कितना तेज होगा, यह अभी भी अनिश्चित है क्योंकि मौसम विज्ञान के मॉडल इसकी तीव्रता पर भिन्न-भिन्न राय रखते हैं, लेकिन अधिकारियों ने तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया है। डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, तीव्र अल नीनो घटना के लिए तैयार रहना ही होगा, क्योंकि इससे सूखा और भारी वर्षा बढ़ेगी और जमीन तथा समुद्र दोनों पर लू का खतरा भी बढ़ेगा। यह भी पढ़ें:बैकफुट पर ट्रंप सरकार:171 अरब रुपये का फंड रद्द, चौतरफा विरोध के बाद झुके कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल कई जगह बढ़ेगा सूखावर्षा भी डब्ल्यूएमओ ने कहा कि मौसम का यह पैटर्न क्षेत्रीय जलवायु को प्रभावित करेगा, जिससे दुनिया भर में तापमान बढ़ेगा। साथ ही दक्षिण अमेरिका और अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों, अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में वर्षा में वृद्धि होगी। डब्ल्यूएमओ ने कहा, अल नीनो ऑस्ट्रेलिया, मध्य अमेरिका, इंडोनेशिया और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में सूखा भी ला सकता है और मध्य और पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में तूफानों के निर्माण को बढ़ावा दे सकता है। खाद्य पदार्थों की बढ़ेंगी कीमतें डब्ल्यूएमओ की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने कहा, अत्यधिक गर्मी से जुड़े अन्य जोखिमों में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का व्यापक प्रसार और भोजन-पानी की आपूर्ति में कमी शामिल है। वह बोलीं, जो समुदाय पहले से ही संघर्षरत हैं, वे अपनी सीमाओं से और भी आगे धकेले जाएंगे। ईरान युद्ध के साथ-साथ अल नीनो के चलते खाद्य पदार्थों के दाम और भी बढ़ सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 05:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी: जून से अगस्त तक भयंकर गर्मी का अलर्ट, अल नीनो बढ़ाएगा आफत #World #International #UnWarning #ElNino #WmoAlert #GlobalWarming #SubahSamachar