संघर्ष से सफलता तक: कभी तहसील में पहुंचाती थी टिफिन; पहले प्रयास में पास की PCS परीक्षा, बनीं डिप्टी कलेक्टर
कभी तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को टिफिन पहुंचाने वाली मीनाक्षी शर्मा आज डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। मीनाक्षी बताती हैं कि स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह अपनी मां के टिफिन सेवा के काम में हाथ बंटाते हुए तहसील समेत कई सरकारी कार्यालयों में टिफिन पहुंचाती थीं। उस समय शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि एक दिन वही लड़की प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर एसडीएम के पद पर पहुंचेगी और जिन कर्मचारियों को वह टिफिन देती थी, वे उसके अधीन कार्य करेंगे। संघर्ष से सफलता तक का यह सफर आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। प्रगति विहार निवासी मीनाक्षी शर्मा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर डिप्टी कलेक्टर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और पारिवारिक संघर्ष की लंबी कहानी छिपी है। Uttarakhand:पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनींकाजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 14:51 IST
संघर्ष से सफलता तक: कभी तहसील में पहुंचाती थी टिफिन; पहले प्रयास में पास की PCS परीक्षा, बनीं डिप्टी कलेक्टर #CityStates #Dehradun #Rishikesh #Uttarakhand #Ukpsc #Pcs2024Results #UttarakhandPcs #Ici1 #CitySpecial #SubahSamachar
