Chamoli News: पीपलकोटी में यूकेडी का जनसंपर्क अभियान शुरू
फोटोपीपलकोटी। उत्तराखंड क्रांति दल ने पीपलकोटी, गरुड़ गंगा, क्षेत्रपाल और भीमतला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दल की विचारधारा और उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाया। अभियान में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. उदय सिंह रावत के साथ सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर राज्य के विकास, रोजगार, पलायन और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। डॉ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर यूकेडी लगातार संघर्ष कर रही है और क्षेत्रीय हितों की आवाज बुलंद कर रही है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने दल के पदाधिकारियों की बातों को सुना और समर्थन देने की बात कही। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 16:00 IST
Chamoli News: पीपलकोटी में यूकेडी का जनसंपर्क अभियान शुरू #UKD'sPublicOutreachCampaignBeginsInPipalkoti. #SubahSamachar
