UK E-Visa: ब्रिटेन में डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू भारतीयों के लिए ई-वीजा अनिवार्य; बायोमेट्रिक पंजीकरण जरूरी

ब्रिटेन ने बुधवार से डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत भारतीय यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा और बिना वीजा वाले आगंतुकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ईटीए) आवश्यक रूप से शामिल है। यह नई प्रक्रिया पिछले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से लागू किए गए कार्यक्रम के तहत कागज आधारित वीजा स्टिकर की जगह लेगी। हालांकि नई प्रणाली में बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए आवेदन केंद्र पर जाना अनिवार्य होगा, लेकिन इससे प्रक्रिया अवधि में पासपोर्ट दस्तावेज छोड़ने की जरूरत खत्म हो जाएगी। ब्रिटेन के प्रवासन-नागरिकता मंत्री माइक टैप ने कहा, मैं सभी यात्रियों से आग्रह करूंगा कि वे सुनिश्चित करें कि वे यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनके पास सही अनुमति है। ईटीए की लागत प्रतिस्पर्धी ब्रिटेन में ईटीए (आने-जाने का टिकट) की लागत प्रतिस्पर्धी है और अन्य देशों के अनुरूप है। इनमें अमेरिका का ईएसटीए (40 डॉलर) और ईयू का ईटीआईएएस ( 20 यूरो) होने की उम्मीद है। कई सेवाएं नई प्रणाली में स्थानांतरित ब्रिटिश सीमा-आव्रजन प्रणाली को पूर्ण डिजिटल योजनाओं के तहत, बायोमेट्रिक निवास परमिट (बीआरपी), वीजा विग्नेट स्टिकर या स्याही की मुहर वाले पासपोर्ट को नई प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। बायोमेट्रिक निवास कार्ड (बीआरसी) का उपयोग आव्रजन अधिकार प्रमाण के रूप में करने वाले सभी लोगों को भी पूरी तरह से ऑनलाइन यूकेवीआई प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया गया है। अमेरिका, ईयू के लिए भी ईटीए अनिवार्य ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा कि ई अब तक 1 करोड़ से अधिक ई-वीजा जारी किए जा चुके हैं। उसने कहा, यूरोपीय संघ (ईयू) निपटान योजना का दर्जा प्राप्त लोगों सहित सभी ई-वीजा धारकों को यूकेवीआई खाता नवीनतम पासपोर्ट विवरण के साथ अपडेट रखना होगा। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस जैसे बिना वीजा जरूरत वाले देश के लोगों सहित 85 देशों को भी अब ईटीए रखना अनिवार्य होगा। कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए भी ईटीए को किया जरूरी ब्रिटेन की यात्रा करने वाले उन यात्रियों के लिए भी ईटीए अनिवार्य है जिन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी होती है और पासपोर्ट नियंत्रण से गुजरना होता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर 2023 में ईटीए शुरू होने के बाद से, 1.9 करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है और ब्रिटेन की सीमा और आव्रजन प्रणाली में पुनर्निवेश के लिए 38.3 करोड़ पाउंड से अधिक का राजस्व जुटाया गया है। आकस्मिक यात्राएं संभव बनी रहेंगी ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने कहा, ईटीए योजना का कार्यान्वयन आव्रजन प्रणाली के डिजिटलीकरण की दिशा में अहम कदम है और भविष्य में ब्रिटेन की सीमा को संपर्क रहित बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह योजना सीमा को सुरक्षित रखने में भी मदद करती है। अन्य वीडियो:-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UK E-Visa: ब्रिटेन में डिजिटल यात्रा प्रणाली लागू भारतीयों के लिए ई-वीजा अनिवार्य; बायोमेट्रिक पंजीकरण जरूरी #World #BusinessDiary #International #UkE-visa #SubahSamachar