उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ?

उज्जैन के सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के लिए एक नया भवन बनाया गया । इसमें करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आई। इसमें कक्षा और प्रयोगशाला अभी लगना शुरू ही हुआ था कि रात में कोई भवन के मुख्य दरवाजे परधमकी भरे शब्द लिख गया। इसमें लिखा कि तुम सब मरोगे ! सुबह जब यहां कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने ये पढ़ा इसके बादपरिसर में हड़कंप मच गया है। भवन के दरवाजे पर क्या-क्यामिला जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग के गेट पर लाल रंग से "तुम सब मरोगे" लिखा गया है।इसके साथ ही गेट के पास एक बड़ी मटकी रखी गई है। मटकी को लाल कपड़े से ढका गया है। मटकी को फूलों की माला से घेरा गया है।पास में ही सिंदूर और चावल पड़े हैं। यहां धूपभी जलाई गई है। सबसे पहले किसनेदेखा इस नजारे कोसबसे पहले देखने वालेयूनिवर्सिटी के चौकीदार आशीष हैं। उनका कहना है कि वेसुबह सातबजे आए। वेबोरिंग चालू करने जा रहा थे, तो देखा कि गेट पर मटकी, लाल कपड़ा वगैरह रखा था। किसी भी चीज को उन्होंने हाथ नहीं लगाया । फिर इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी। उनका कहना है कि सोमवार की शाम को उन्होंने दरवाजे के आस-पास सफाई की थी।रात दो बजे तक वो जागते रहे।उस समय तक कुछ नहीं हुआ था। उसके बाद ही यह सब हुआ है। विभागाध्यक्ष यह बताया विक्रम विश्वविद्यालय के कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश टेलर ने इसे असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। इस घटना की जानकारीउच्च अधिकारियों को दे दी है। घटना के बाद यहां पढ़ने वाले करीब 1100 छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया है। नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे खास बात यह है कि हाल ही में इस नए भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि परिसर के इस हिस्से में अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने विक्रम विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण अज्ञात शरारती तत्वों की पहचान करना अभी मुश्किल हो रहा है। छात्रों और स्टाफ में डर का माहौल इस घटना के बाद अध्ययनशाला में पढ़ने वाले छात्रों और स्टाफ के बीच डर का माहौल बन गया है। छात्रों का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता है। वे चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करे। सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 13:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उज्जैन सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय: किसने दीवारों पर लिखा तुम सब मरोगे! लाल कपड़े के पीछे का क्या है खेल ? #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #VikramUniversity #Threat #Campusnews #Security #SubahSamachar