UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी, अब पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है खुद का सही मूल्यांकन करना
UGC NET Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान नए विषयों को पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यूजीसी नेट केवल विषय ज्ञान की नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और समय के प्रभावी उपयोग की भी परीक्षा होती है। इसलिए, अंतिम दिनों में घबराने के बजाय योजनाबद्ध तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों। पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करें परीक्षा के अंतिम छह दिनों में अभ्यर्थियों को उन विषयों और अध्यायों की पुनरावृत्ति पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी तैयारी वे पहले से कर चुके हैं। साथ ही, प्रत्येक दिन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें। सुबह कठिन विषयों का रिवीजन करें, दोपहर में विषयवार प्रश्नों का अभ्यास करें, शाम को मॉक टेस्ट देकर उसका विश्लेषण करें और रात में पूरे दिन पढ़ी गई सामग्री की संक्षिप्त समीक्षा करें। ध्यान रहे कि आपकी योजना यथार्थवादी और नियमित रूप से पूरी की जा सकने वाली हो। पेपर-1 को नजरअंदाज न करें कई अभ्यर्थी विषय-विशेष (पेपर-2) की तैयारी पर अधिक ध्यान देते हैं और पेपर-1 को अपेक्षाकृत आसान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि अंतिम सफलता में पेपर-1 के अंक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, शिक्षण अभिरुचि, शोध अभिरुचि, तार्किक एवं गणितीय तर्क, संचार, आईसीटी, उच्च शिक्षा प्रणाली तथा पर्यावरण अध्ययन जैसी इकाइयों का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 10:29 IST
UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी, अब पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है खुद का सही मूल्यांकन करना #Education #National #UgcNetExam2026 #SubahSamachar
