Uday Bhanu Chib Arrest: उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, भड़के भाजपा के सहयोगी दल!
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते गिरफ्तार किए जाने पर कहा, "कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो घटनाएं घटी है, आज पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है। अखिलेश यादव ने भी उनके इस प्रदर्शन को सही नहीं ठहरायाये सही दिशा में की गई कार्रवाई (गिरफ्तारी) है, इसका सभी को समर्थन करना चाहिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कहा, "AI समिट में प्रदर्शन करना देश का अपमान करने वाला था। देश का अपमान किया गया है इसलिए पुलिस ने मामला दर्ज़ किया है। राहुल गांधी की भूमिका ठीक नहीं है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए थी कि उनके कार्यकर्ताओं ने ऐसा(AI समिट में प्रदर्शन) किया। लेकिन राहुल गांधी उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं ये अच्छी बात नहीं है।" भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिल्ली पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गिरफ्तार किए जाने पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने इसका(AI समिट) नेतृत्व किया, और यह फ्रांस से ज़्यादा सफल रहा। जो रिसॉल्यूशन पास हुआ उसके 51 देश हस्ताक्षरकर्ता थे; पूरी दुनिया आई थी। इसका जश्न मनाया जाना चाहिए था, लेकिन आपने क्या किया यह पहली बार नहीं है. कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान, जब पूरी दुनिया यहां आई थी, तो भाजपा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की वजह से आंदोलन कर रही थी। लेकिन हम सब कॉमनवेल्थ गेम्स में गए थे. हमने 14 मार्च को इसके खत्म होने के बाद आंदोलन किया। भाजपा जानती है कि देश के अंदर और बाहर कैसे बर्ताव करना है। इस तरह की घटिया हरकत, घटिया पार्टी ही कर सकती है। जनता कांग्रेस से विमुख हो चुकी है जितनी समस्याएं हैं उसके जड़ में वे(कांग्रेस) हैं, जो हमने मूल प्रस्ताव ससंद में दिया है उसमें मैं स्पष्टता से अपनी बात रखूंगा। "
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 03:17 IST
Uday Bhanu Chib Arrest: उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, भड़के भाजपा के सहयोगी दल! #IndiaNews #National #उदयभानुचिब #UdayBhanuChib #उदयभानुचिबगिरफ्तारी #YouthCongressPresident #AiSummitProtest #ShirtlessProtest #AiImpactSummit #पटियालाहाउसकोर्ट #DelhiPolice #राहुलगांधी #SubahSamachar
