UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज, पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट
UBSE UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कल जारी किए जाएंगे, जहां लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। हाईस्कूल में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। वहीं इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 13:27 IST
UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे आज, पढ़ें पल-पल की ताजा अपडेट #CityStates #Education #National #Uttarakhand #SubahSamachar
