Ambala News: 10 ग्राम सोने का बिस्कुट झपटकर भागे दो युवक
बराड़ा। बैंक रोड स्थित गौतम ज्वेलर्स पर रविवार दोपहर दो बाइक सवार युवक ऑनलाइन भुगतान करने के बहाने करीब 10 ग्राम सोने का बिस्किट लेकर भागे गए। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दुकान मालिक गौतम मसोन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो युवक बाइक पर उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा दुकान के अंदर आया। पहले उसने सोने की चेन दिखाने को कहा। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह निवेश के लिए सोना खरीदना चाहता है और यदि सोने का बिस्किट उपलब्ध हो तो वही दिखाया जाए। युवक को 10 ग्राम का सोने का बिस्किट दिखाया। युवक ने बिस्किट का वजन कराने के बाद खरीदने की सहमति जताई। इसकी कीमत करीब 1.43 लाख रुपए बताई गई। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:43 IST
Ambala News: 10 ग्राम सोने का बिस्कुट झपटकर भागे दो युवक #TwoYouthsSnatchedA10GramGoldBiscuitAndFled. #SubahSamachar
