Shahjahanpur News: होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप
शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा पर दो युवकों ने आखत डालने जाते समय तमंचा तान दिया। उनके साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। विधायक ने पूर्व विधायक रोशन लाल के समर्थकों पर आरोप लगाया है। बताया कि भागते समय आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। विधायक सलोना कुशवाहा ने बताया कि उनके पति सुबह अपने समर्थकों के साथ होली पर आखत डालने जा रहे थे। तभी चौराहे पर दो युवक आए और उनके पति पर तमंचा तान दिया। डॉ. राम सिंह के साथ चल रहे लोगों ने आरोपी का तमंचा पकड़ लिया। इस बीच आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। लेकिन दोनों किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गए। पूर्व विधायक ने आरोपों को नकारा भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व विधायक की कोठी में घुस गए। इस मामले में निगोही थाने के इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर में ड्यूटी पर हैं। उन्हें ज्यादा मामले की जानकारी नहीं है। उधर,पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया कि हमारे ऊपर लगे सारे आरोप निराधार हैं। हम परिवार के साथ होली मनाने गए थे। हमें तो कोई जानकारी भी नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 13:14 IST
Shahjahanpur News: होली पर भाजपा विधायक के पति पर दो युवकों ने ताना तमंचा, पूर्व विधायक के समर्थकों पर आरोप #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #BjpMla #Crime #Police #GunPoint #SubahSamachar
