Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

कैथल। बीरबांगड़ा गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रवि की टांग तीन जगह से टूट गई, जबकि दूसरे युवक संजीव की बाजू में फ्रैक्चर आया। गंभीर रूप से घायल रवि को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। बीरबांगड़ा गांव निवासी संजीव ने राजौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा के बेटे रवि के साथ बाइक पर राजौंद जा रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद रवि को पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। राजौंद थाना के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि घायल पक्ष की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल #TwoYouthsOnAMotorcycleInjuredAfterBeingHitByASpeedingCar. #SubahSamachar