Panipat News: सहारनपुर से हथियार लेकर आए दो युवक दबोचे

समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने रविवार रात को पुराना थाना के पास से हथियार के साथ दो आरोपी चुलकाना के देव व प्रशांत उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से तीन पिस्तौल ओर 15 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यूपी के सहारनपुर से हथियार खरीदकर लाए थे। पुलिस ने प्रशांत उर्फ टिंकू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि देव को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एएनसी प्रभारी सुभाष ने बताया कि रविवार शाम को उनकी टीम समालखा में गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि मोटरसाइकिल पर दो युवक समालखा से खोजकीपुर जाएंगे। पुलिस ने पुराना थाने के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार देव व प्रशांत को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उनके पास पिट्ठू बैग से तीन पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अवैध हथियार वह सहारनपुर के एक युवक से खरीदकर लाए थे। हथियार खोजकीपुर में सप्लाई किए जाने थे। पुलिस दोनों को अदालत के सामने पेश किया। जहां से देव को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हथियार सप्लायर की तलाश की जाएगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 02:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: सहारनपुर से हथियार लेकर आए दो युवक दबोचे #TwoYouthsCarryingWeaponsFromSaharanpurWereArrested. #SubahSamachar