Noida News: पिकअप की टक्कर से दो महिलाएं घायल, एफआईआर

ग्रेटन नोएडा। सेक्टर जीटा वन स्थित ऐस प्लेटिनम सोसाइटी के पास बीते सोमवार को पिकअप गाड़ी की टक्कर से घायल हुईं ऑटो सवार दो महिलाओं के मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। हादसे में एक महिला बुरी तरह घायल हो गईं थीं, जिनका आईसीयू में इलाज चला।सेक्टर अल्फा वन निवासी विजय कुमार ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 30 मार्च को उनकी मां गिरजा देवी, बहन सुनीता, बेटा यर्थाथ और भांजा रित्विक ऑटो से जा रहे थे। ऐस प्लेटिनम सोसाइटी के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में उनकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। मां का आईसीयू में इलाज चला। इलाज के बाद अब पिकअप चालक पर केस दर्ज कराया गया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पिकअप की टक्कर से दो महिलाएं घायल, एफआईआर #TwoWomenInjuredInACollisionWithAPickup #FIRRegistered #SubahSamachar