Kurukshetra News: केयू में पर्यावरणीय चुनौतियों पर दो सप्ताह का पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आज से
कुरुक्षेत्र। केयू के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 22 जुलाई से पर्यावरणीय चुनौतियों और सतत विकास विषय पर दो सप्ताह का यूजीसी प्रायोजित बहुविषयक पुनश्चर्या पाठ्यक्रम शुरू होगा। चार अगस्त तक ऑनलाइन चलने वाले इस पाठ्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक एवं शोधकर्ता हिस्सा लेंगे।पर्यावरण अध्ययन संस्थान के सहयोग से आयोजित इस पाठ्यक्रम का विषय 'एनवायरमेंटल चैलेंजेज एंड सस्टेनेबिलिटी इन एक्शन' रखा गया है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और शोधकर्ताओं को पर्यावरणीय चुनौतियों, सतत विकास, आधुनिक शोध और नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना है, ताकि शिक्षण और अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सके।पाठ्यक्रम का उद्घाटन 22 जुलाई को होगा। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के प्रो. बलदेव सेतिया मुख्य अतिथि होंगे। वह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से जुड़े समसामयिक विषयों पर प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 22, 2026, 02:35 IST
Kurukshetra News: केयू में पर्यावरणीय चुनौतियों पर दो सप्ताह का पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आज से #Two-weekRefresherCourseOnEnvironmentalChallengesAtKUBeginsToday. #SubahSamachar
