Noida News: एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

झाड़ियों में छिपाकर रखी थीं सात बाइक और ई-स्कूटीमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों एकांत उर्फ मोनू (20) निवासी मयूर विहार फेज-3, दिल्ली और टीटू (22) निवासी न्यू कोंडली, दिल्ली से चोरी की सात बाइक, एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।बरामद वाहनों में कुछ दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी किए गए हैं, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शनिवार को सेक्टर-57 चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान रेडिसन होटल कट के पास दो बदमाशों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान टीटू के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। वे बाइक को बेचने से पहले सेक्टर-58 स्थित ए-4 ब्लॉक के सामने ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों में छिपाकर रखते थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 18:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार #TwoVehicleThievesArrestedInNCR #SubahSamachar