Noida News: दोपहिया चुराने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार

कोतवाली सेक्टर-49 व 113 पुलिस ने चोरी की 14 बाइक बरामद की माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। शहर में दोपहिया वाहन चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली सेक्टर-49 व 113 पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों थानों की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में चोरी की 14 बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले नोएडा और एनसीआर के इलाकों में रेकी करते थे। जहां लंबे समय तक बाइक खड़ी मिलती, उसे चुराकर सुरक्षित ठिकाने पर छिपा देते और बाद में आठ से 15 हजार रुपये में बेच देते थे।एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने बुधवार को बिजलीघर, सेक्टर-50 के पास से बलिंदर और विवेक को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बरामद की गई। इनमें चार बाइक ऐसी हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से सेक्टर-49, सेक्टर-20, फेस-3 और सेक्टर-39 थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइक बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा समेत अन्य जिलों में कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक 80 से अधिक दोपहिया वाहन चोरी कर चुका है। वाहन जांच के दाैरान दो आरोपी धरेवहीं, सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सेक्टर-123 में वाहन चेकिंग के दौरान अभिषेक पाल और प्रदीप पाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से दो-दो अवैध चाकू मिले। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद हुईं। इनमें एक बाइक सेक्टर-24 थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि एक बाइक वर्ष 2019 में दिल्ली से चोरी की गई थी। अन्य दो बाइकों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों गिरोह चोरी के वाहनों को पहले अलग-अलग स्थानों पर छिपाते थे। खरीदार मिलने पर बिना किसी दस्तावेज के सस्ते दाम पर बेच देते थे, जिससे वाहन का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और विभिन्न थानों से उनके रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर का सत्यापन कर वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद वाहन उनके मालिकों को सौंपे जाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: दोपहिया चुराने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार #TwoTwo-wheelerTheftGangsBusted;FourMiscreantsArrested #SubahSamachar