Road Accident: छतारी में काली नदी पुल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

बुलंदशहर के छतारी मेंशुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे काली नदी पुल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक टैंकर चालक की दुखद मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक टैंकर चालक की पहचान सुभोध शर्मा के रूप में हुई है। वह बालमुकुंद शर्मा के पुत्र और जनपद मेरठ के मऊ खास, थाना मुंडाली के निवासी थे। वहीं, घायल ट्रक चालक का नाम रमेश है। रमेश पुत्र रामकुमार, जनपद रामपुर के बिसपुरी, थाना सैफनी के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में चिकित्सकों ने सुभोध शर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रमेश को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में रमेश का उपचार अभी भी जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Road Accident: छतारी में काली नदी पुल के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल #CityStates #Bulandshahar #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar