Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मास मेले के दौरान खुलेंगे दो अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
दियोटसिद्ध में दो एमबीबीएस, तीन बीएएमएस, दो फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगेचार चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर जबकि एक ट्रस्ट के चिकित्सक सेवाएं देंगेसंवाद न्यूज एजेंसीदियोटसिद्ध (हमीरपुर)। चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए दो अस्थायी और एक स्थायी स्वास्थ्य केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। चैत्र मास मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सेहत को संभालने के लिए पांच डॉक्टर, तीन फार्मासिस्ट और एक एमएचडब्लयू की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें दो एमबीबीएस, तीन बीएएमएस, दो फार्मासिस्ट तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें चार चिकित्सक प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए जाएंगे, जबकि एक ट्रस्ट का चिकित्सक सेवाएं देंगे। इसके अलावा दो बीएएमएस प्रतिनियुक्ति पर और ट्रस्ट का एक बीएएमएस सेवाएं देंगे। इसके अलावा एक हेल्थ इंस्पेक्टर तैनात किया जाएगा और न्यास की ओर से संचालित एंबुलेंस भी मंदिर परिसर में रहेगी।14 मार्च से शुरू होने वाले मेलों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने के लिए न्यास प्रशासन द्वारा अलग-अलग स्थान पर अस्थायी औषधालय स्थापित किए जाते हैं। इन मेलों के दौरान लोअर बाजार के सराय नंबर तीन में अस्थायी औषधालय स्थापित किया जाएगा। दूसरा औषधालय मंदिर परिसर में रहेगा। तीसरा औषधालय लंगर भवन के धरातल स्थल पर स्थित है। यहां पर ऑक्सीजन सिलिंडर, ईसीजी मशीन व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। मेलों के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रखा जाता है। श्रद्धालुओं को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए तीनों औषधीय में 24 घंटे डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ तैनात रहेगा। औषधालय में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित प्राथमिक उपचार में प्रयोग होने वाले उपकरण स्थापित किए गए हैं।कोट : मेले के दौरान चार चिकित्सक, दो फार्मासिस्ट, एक मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर व एक हेल्थ इंस्पेक्टर तैनात किया जाएगा। न्यास द्वारा संचालित एंबुलेंस भी मंदिर परिसर में रहेगी। श्रद्धालुओं को मेलों के दौरान लोअर बाजार मंदिर परिसर व अपर बाजार में स्वस्थ कर्मचारी भी तैनात करेगा। -जाेगिंद्र कुमार, मंदिर अधिकारी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 17:49 IST
Hamirpur (Himachal) News: चैत्र मास मेले के दौरान खुलेंगे दो अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, 24 घंटे मिलेगी सुविधा #TwoTemporaryHealthCentersWillBeOpenedDuringTheChaitraMonthFair #ProvidingFacilities24HoursADay. #SubahSamachar
