गर्व के पल: वाराणसी के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा
राज्यपाल की संस्तुति के बाद शासन ने जिले के दो शिक्षकों को राज्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह और बंगाली टोला इंटर कॉलेज के कला शिक्षक प्रकाश नारायण सिंह को दिए जाने की घोषणा की। दोनों शिक्षकों को पांच सितंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। शासन ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदेश के दो शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इस सम्मान से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में इनके उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा। राज्य पुरस्कार के चयन की प्रक्रिया में शिक्षकों के शिक्षा में नवाचार, छात्रों की शैक्षिक उन्नति और सामाजिक योगदान को ध्यान में रखा जाता है। यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने कार्यों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। डॉ रमेश प्रताप सिंह को 2023 में डीएम और डीआईओएस द्वारा उन्हें जिला शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 01:56 IST
गर्व के पल: वाराणसी के दो शिक्षकों को मिलेगा राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट योगदान को सराहा जाएगा #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNewsInHindi #SubahSamachar
