Aligarh News: अलीगढ़ में ठहरेंगी रेलवे की दो स्पेशल त्योहार ट्रेनें
दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-पटना वंदे भारत और शकूरबस्ती-सूबेदारगंज अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल शामिल हैं।उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनों का ठहराव अलीगढ़ जंक्शन पर रहेगा। इससे दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और पटना जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर सुबह 10:21 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी और पटना जाएगी। वापसी में शनिवार को पटना से चलकर शाम 06:53 बजे अलीगढ़ आएगी और नई दिल्ली जाएगी। शकूरबस्ती-सूबेदारगंज स्पेशल छह और सात नवंबर को शाम 06:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह रात 09:38 बजे अलीगढ़ पहुंचकर सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में सात और आठ नवंबर को दोपहर 12:30 बजे सूबेदारगंज से चलकर रात 09:53 बजे अलीगढ़ आएगी और शकूरबस्ती जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 01:57 IST
Aligarh News: अलीगढ़ में ठहरेंगी रेलवे की दो स्पेशल त्योहार ट्रेनें #AligarhNews #Railway #SubahSamachar
