Una News: चिंतपूर्णी मेले के लिए ऊना से वाया होशियारपुर दो स्पेशल ई-बसें शुरू
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ऊना ने अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था की है। निगम ने ऊना से वाया होशियारपुर होते हुए माता श्री चिंतपूर्णी के लिए दो स्पेशल ई-बसें चलाई हैं। मेले के दौरान होशियारपुर से चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा एक डीजल बस भी इस रूट पर लगाई गई है।एचआरटीसी की ओर से शुरू की गई दो स्पेशल ई-बसें पहले ऊना से होशियारपुर जाएंगी। इसके बाद होशियारपुर से माता श्री चिंतपूर्णी के बीच यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालन किया जाएगा। इससे मेले में पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।स्पेशल सेवा में लगाई गई दोनों ई-बसों को संचालन के दौरान अंब में रिचार्ज किया जाएगा। मेले के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। इसे देखते हुए निगम ने ई-बसों के साथ एक डीजल बस की भी अतिरिक्त व्यवस्था की है। यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों के संचालन में बदलाव किया जा सकेगा। वहीं, ऊना से माता श्री चिंतपूर्णी के लिए नियमित बस सेवा पहले की तरह समयसारिणी के अनुसार जारी रहेगी।मेले के दौरान यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए दो अतिरिक्त ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया है। नियमित बस सेवा के साथ अतिरिक्त बसें चलने से श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय अधिकारी एचआरटीसी ऊना
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 23:32 IST
Una News: चिंतपूर्णी मेले के लिए ऊना से वाया होशियारपुर दो स्पेशल ई-बसें शुरू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
