Meerut News: बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, महिला समेत तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। दिल्ली रोड पर महताब सिनेमा के पास बाइक टकराने पर चार युवकों ने एक किशोर पर हमला कर दिया। आरोप है कि बचाव में आई मां और रिश्तेदार से भी मारपीट कर दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे रोड थाने पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महताब सिनेमा अब्दुल करीम गली निवासी रोशन ने बताया कि उसका बेटा साहजेब घर के पास बाइक खड़ी कर रहा था। इसी दौरान यहां से निकल रहे जीशान को बाइक की साइड लग गई। जिसके बाद उसने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जीशान ने अदनान, राशिद व अन्य लोगों को बुला लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। साहजेब को बचाने जब रोशन व उसका ननदोई यासीन आया तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट कर दी। इसी दौरान रोशन की नाक की बाली अन्य जेवरात भी गिर गए। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। रेलवे रोड पर रोशन ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 16:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बाइक की साइड लगने पर दो पक्ष भिड़े, महिला समेत तीन घायल #TwoSidesClashedAfterABikeHitTheSide #ThreePeopleIncludingAWomanWereInjured. #SubahSamachar