महिला सराफ से लूट का मामला: दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़- दोनों घायल, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

गोला कस्बा स्थित सर्राफा दुकान में हुई लूट की घटना का पुलिस ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे हरपुर धुरियापार चीनी मिल के पास स्थित पावर हाउस के पास गश्त के दौरान दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला सराफ से लूट का मामला: दो लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़- दोनों घायल, हथियार और लूटे गए जेवर बरामद #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurHindiNews #CityAndState #SubahSamachar