Bihar News: राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठे, फेरों के बाद दुल्हनें फरार

गोपालगंज में शादी के बहाने ठगी का नया मामला सामने आया है। राजस्थान के दो युवकों से कथित रूप से शादी कराने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये वसूल लिए गए। शादी के तुरंत बाद दोनों युवक और उनके परिवार के साथ मारपीट हुई, और दुल्हनें बदमाशों के साथ फरार हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। दलाल का जाल जानकारी के मुताबिक, जयपुर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी के इच्छुक थे। आरोप है कि उनके घर के पास रहने वाले एक दलाल ने उन्हें बिहार में शादी कराने का झांसा दिया। दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपये नकद लिए। इसके अलावा शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये और वसूले गए। मैरेज हाल में रचा खेल सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने परिवार के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। बंजारी मोड़ से दलाल के एक सहयोगी ने उन्हें जादोपुर रोड स्थित मैरेज हाल में ले जाया। वहां पहले से मौजूद चार-पांच लोग युवकों का स्वागत कर रहे थे। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया, जिन्होंने शादी के लिए सहमति जताई। पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई और वर-वधू ने अपने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। बस स्टैंड पर हुआ घटनाक्रम शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हन के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हुए। आरोप है कि बंजारी मोड़ के पास दो अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने ऑटो रोक लिया। दूल्हों के साथ मारपीट की गई और उनके सामान को छीन लिया गया। इसी दौरान दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। ये भी पढ़ें:अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार जांच में जुटीपुलिस घटना के बाद पीड़ित युवक नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से लुटेरी दुल्हन और मैरेज हाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मामले की गहन जांच में जुटे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 09:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: राजस्थान के दो युवकों से शादी के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठे, फेरों के बाद दुल्हनें फरार #CityStates #Bihar #Saran #GopalganjMarriageScam #RajasthanYouthMarriageCase #FalsePromiseOfMarriage #5LakhRupeesFraud #FraudByBroker #BrideRobber #CityPoliceStationGopalganj #RajasthanToBiharMarriage #MarriageScam #GopalganjNews #SubahSamachar