Una News: गगरेट में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोगों की मौत

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संघनई निवासी साहिब सिंह (39) पुत्र गुरनाम सिंह अपने साथी इल्मदीन (62) पुत्र सुल्तान मुहम्मद के साथ सोमवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संघनई पुल के पास सामने से आए एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आया और स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पिकअप चालक स्कूटी सहित इल्मदीन को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। आरोपी चालक की पहचान वार्ड-2 संघनई निवासी मिट्ठू पुत्र दिल मोहम्मद के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्ती कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हादसा स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 00:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: गगरेट में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोगों की मौत #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar