UP: सॉरी, फॉरगिव अस... लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी

बड़ी बहन का अस्थि कलश लेकर काशी आए भाई और बहन ने सिगरा थाना के परेड कोठी के होटल सिटी इन के कमरा नंबर 2005 में विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों की डेडबॉडी कमरे के फर्श पर पड़ी थी। कमरे में एक कागज पर सॉरी फॉरगिव अस लिखा मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। इसे भी पढ़ें;Ballia News: मामूली विवाद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह घायल; एक की हालत गंभीर हैदराबाद के रहने वाले थे भाई-बहन आधार कार्ड, पैन कार्ड से दोनों की पहचान हैदराबाद निवासी गणेश गौड़ गुनालापल्ली (46) और लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) के रूप में हुई। पुलिस परिजनों से संपर्क में जुटी है। होटल मैनेजर आसिफ ने बताया कि दोनों ने आठ फरवरी को काशी दर्शन पूजन की बात कहकर होटल का कमरा बुक किया था। 10 फरवरी को चेक आउट था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सॉरी, फॉरगिव अस... लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #CrimeNews #SuicideInVaranasi #SubahSamachar