Rohtak News: सुनारिया के नमन ने उज्बेकिस्तान में देश के लिए जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। सुनारिया गांव के मुक्केबाज नमन ने उज्बेकिस्तान में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 1 से 15 मई तक हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। आर्यन बॉक्सिंग स्पोर्ट्स क्लब सुनारिया में नमन निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से ही नमन ने अपना पूरा ध्यान और समय मुक्केबाजी के अभ्यास पर केंद्रित कर रखा है। कोच संजीव ने बताया कि नमन बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2024 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया था। नमन आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़े पदक जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 02:51 IST
Rohtak News: सुनारिया के नमन ने उज्बेकिस्तान में देश के लिए जीता कांस्य पदक #TwoPeople #IncludingAnAmbulanceDriver #WereKilledInACollisionWithAMotorcycle. #SubahSamachar
