करवाचौथ पर जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत; 9 घायल
जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से मजदूरों से भरे ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मचा हड़कंप हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और खड़े ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:20 IST
करवाचौथ पर जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, दो लोगों की मौत; 9 घायल #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Jalandhar #AccidentInJalandhar #AccidentOnKarwaChauth #TwoPeopleDied #SubahSamachar
